फिल्म 'आशिकी-2' में बेहतरीन आशिकी सीन देने के बाद, फिल्म के अभिनेता और अभिनेत्री आदित्य और श्रद्धा के बीच रियल लाइफ़ में भी आशिकी की सुगबुगाहट हो रही हैं। हालांकि श्रद्धा ने ऐसी कोई खबर आने से पहले ही सफाई देनी शुरू कर दी थी कि मेरे और आदित्य के बीच में ऐसा कुछ भी नहीं हैं, हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन किसी के कहने से पहले ही सफाई देना कुछ समझ में नहीं आया।
खैर यहाँ पर सिर्फ श्रद्धा के सफाई देने के ऊपर बात नहीं हो रही हैं बल्कि फिल्म के बाद से ही दोनों को एक साथ बहुत बार देर रात तक देखा गया हैं। हालाँकि ये दोनों अक्सर कहते रहते हैं कि ये दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। लेकिन अगर सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पहले ही दोनों सोबो नाईट क्लब में एक पार्टी में न सिर्फ शरीक थे बल्कि काफी नजदीक भी दिख रहे थे। इतना ही नहीं दोनों पार्टी से निकले भी साथ ही थे।
एक सूत्र के मुताबिक, ये दोनों बेहद नजदीकी रिलेशनशिप में हैं। वे जब भी साथ होते हैं, तो उनकी ट्यूनिंग का लेवल बिल्कुल डिफरेंट होता है। कई पार्टीज में वह देर रात भी साथ दिखाई देते रहे हैं। सूत्र के मुताबिक ऐसा लगता है कि आदित्य ने अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती के साथ रिलेशन खत्म कर दिए हैं और अब इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ काफी समय बिता रहे हैं।
हालाँकि आदित्य ने एक साक्षात्कर के दौरान कहा था कि श्रद्धा कपूर मेरे काफी करीब हैं। लोगों का यह सोचना कि मैं और वह एक साथ हैं, यह मैं समझ सकता हूं। लेकिन हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और काफी करीब हैं।
आशिकी-2' के बाद आदित्य और श्रद्धा की रियल लाइफ़ आशिकी
-
Friday, August 23, 2013


