यह वीकेंड चोपडा बहनों का होने वाला हैं: प्रियंका चोपड़ा

यह वीकेंड चोपडा बहनों का होने वाला हैं: प्रियंका चोपड़ा
भले ही दो चोपड़ा बहनों की फिल्मे एक साथ रिलीज़ होने से मीडिया में दोनों के बीच टकराव की खबरे छाई हुई हो। लेकिन प्रियंका इस बात से साफ़ इनकार करती हैं। वह अपनी बहन से प्रतियोगिता नहीं बल्कि उसके साथ मिलकर पर्दे पर राज करना चाहती हैं। प्रियंका कहती हैं कि उन्हें अपनी बहन की फिल्म उनके साथ रिलीज़ होने से चिंता नहीं बल्कि ख़ुशी हैं कि इस हफ्ते चोपड़ा बहने सिल्वर स्क्रीन पर राज करेंगी।

प्रियंका कहती हैं, "परिणीति मेरी बहन है, मेरे परिवार का हिस्सा है। फिल्म के एक ही दिन रिलीज होना या उनकी तुलना करना बहुत घटिया बात होती है। यह वीकेंड चोपडा का होने वाला है और दर्शक हमारी फिल्मों को देखकर मनोरंजन करने वाले है।"

तेजा उनके सह-कलाकार हैं वहीँ फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में परिणिति के सह-कलाकार सुशांत सिंह राजपूत हैं।

End of content

No more pages to load