'24' को लेकर बेचैन नहीं हैं अनिल

'24' को लेकर बेचैन नहीं हैं अनिल
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने 30 वर्षो के कॅरियर में विभिन्न किरदार निभाए हैं और जीत का स्वाद चखा है। अब टीवी पर कार्यक्रम '24' में बतौर अभिनेता और निर्माता कदम रखने को तैयार हैं। अनिल कहते हैं कि उन्हें बिल्कुल घबराहट नहीं है चूंकि अलग चीजों ने हमेशा उनके लिए काम किया है। गुरुवार को कार्यक्रम के प्रोमो लांच के मौके पर अनिल (56) ने कहा, "हम सभी कामयाबी की उम्मीद कर रहे हैं। एक बार यह टीवी पर आ गया तो अच्छा है या बुरा यह दर्शकों को तय करना है। अगर आप सोचते हैं कि मुझे घबराहट है, तो ऐसा नहीं है। मुझे बिल्कुल बेचैनी नहीं है। मैंने अपने कॅरियर में, जब भी कभी कुछ हटकर किया, कभी बेचैनी नहीं हुई।"

अभिवन देव द्वारा निर्देशित यह कार्यक्रम अक्टूबर में कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा। पहले सीजन में 24 कड़ियां होंगी।

इसमें अनुपम खेर, ऋषि कपूर और बोमन ईरानी अतिथि कालाकार के रूप में होंगे। अन्य कलाकारों में अनिल संग मंदिरा बेदी और टिस्का चोपड़ा होंगी।

End of content

No more pages to load