अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की कॉमेडी फिल्म जिसमें ये दोनों सदी के महान कलाकार एक दूसरे को पहले आप, पहले आप कहते नज़र आएँगे, का नाम अब 'मेहरूनिशा' से बदल कर 'पहले आप जनाब' ही रख दिया हैं। नवाबों के शहर लखनऊ में फिल्माई जाने वाली इस फिल्म में ऋषि, अमिताभ और चित्रांगदा की मुख्य भूमिका होगी। जिसमें ये दोनों उम्रदराज युवा 'मेहरूनिशा' यानी चित्रांगदा के साथ इश्क फरमाते नज़र आएँगे।
खबर है कि सुधीर मिश्रा और शहानाब आलम द्वारा बनाये जाने वाली इस फिल्म के नाम के साथ-साथ इसकी कहानी में भी कुछ बदलाव किये गये हैं। साथ ही बदलाव के बाद फिल्म की स्क्रिप्ट भी अमिताभ और ऋषि को भेज दी गई हैं।
सुधीर कहते हैं कि हमने स्क्रिप्ट अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर को भेज दी हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी और बहुत ही मजाकिया होगी यह ऐसे दो लोगों की कहानी हैं जो आपस में बात नहीं करते।
वह बात आगे बढाते हुए कहते हैं, "हम फिल्म की शूटिंग सितंबर से लखनऊ में शुरू करेंगे। लखनऊ बहुत ही मजाकिया जगह हैं, जहाँ लोग एक दूसरे को गाली भी बड़े प्यार से देते हैं। कौन कहता हैं की यह नवाबों शहर हैं। बल्कि यह तो पेशेवरों का एक शहर है।"
ऋषि और अमिताभ अब एक दूसरे को कहेंगे 'पहले आप जनाब'
-
Saturday, August 24, 2013


