बॉलीवुड में अब तक अपनी एक ख़ास और अलग पहचान बनाने के बाद काजोल अभी तक अपनी घर-गृहस्ती संभालने में व्यस्त थी। लेकिन अब वह दोबारा से पर्दे पर करने के लिए तैयार हैं। साथ ही वह जिसके निर्देशन में अभिनय करेंगी वह कोई और नहीं उनके पति यानी अजय देवगन ही होंगे। यानी अजय अपने गृह-निर्देशन में एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं जिसमें हीरोइन की भूमिका काजोल निभाएंगी।
अजय कहते हैं, "हम लोग काजोल को लेकर कुछ प्लानिंग कर रहे हैं। स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है और उम्मीद करता हूं यह बहुत जल्द हो जाएगा। मैं इस फिल्म में काम नहीं करूंगा। मेरी भूमिका निर्माता के तौर पर होगी।"
90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली नायिका काजोल ने इस से पहले 2010 में 'वी आर फैमिली' और टून पुर का सुपर हीरो' में मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसके बाद वह सिर्फ कैमियो रोल में ही दिखी हैं।
अगर अजय के फिल्म निर्माण में हाथ अजमाने की बात की जाए तो इस से पहले वह भी राजू चाचा, यू मी और हम, आल द बेस्ट, बोल बच्चन और सन आफ सरदार जैसी फिल्मों का निर्माण का निर्माण कर चुके हैं।
अजय होंगे निर्माता काजोल होंगी हीरोइन
-
Monday, August 26, 2013


