इंडो-अमेरिकन मॉडल यास्मिन भी हो सकती हैं 'बिग बॉस-7' में

इंडो-अमेरिकन मॉडल यास्मिन भी हो सकती हैं 'बिग बॉस-7' में
अगर 'बिग-बॉस-7' के बारे में चल रही चर्चाओं पर यकीन किया जाए तो, इस बार शो में सलमान की न्यू-यॉर्क वाली मॉडल मित्र यास्मिन खाना के भी आने की संभावना हैं। कथित तौर पर हाल ही में एक प्रमुख टीवी चैनल की समाचार रिपोर्ट में 'बिग बॉस 7' के संभावित प्रतिभागियों के नामो की लिस्ट में यास्मिन का नाम भी शामिल था।

यास्मिन ने मीडिया की इन अटकलों और मीडिया रिपोर्टों पर बोलने से मन कर दिया हैं। इस बारे में यास्मिन ने सिर्फ इतना ही कहा कि मैं सिर्फ इतना कह सकती हूँ, "मैं सच में हैरान हूँ कि इस तरह की बात आप मिडियावालाज लाते कहाँ से हो?"

अगर सूत्रों की माने तो यास्मिन खान जो न्यूयॉर्क दिल्ली और मुंबई के बीच अपनी मॉडलिंग असाइनमेंट्स के लिये आती जाती रहती थी, अब वह मुंबई में ही अपने परिवार समेत शिफ्ट हो चुकी हैं। यहाँ तक कि यास्मिन ने मुंबई में एक फ़्लैट भी ख़रीदा हैं। 22 साल की यास्मिन जो बॉलीवुड में एक नायिका के तौर पर अपना करियर बनाना चाहती हैं वह सलमान खान की अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों कभी कभी एसएमएस और मेल पर संपर्क में रहते हैं। सुनने में आया हैं की सलमान ने यास्मिन की तारीफ़ करते हुए उसके बिग -बॉस में आने का समर्थन किया हैं। हालाँकि अभी तक चैनल ने इस बारे में कुछ भी पुष्टि नहीं की हैं।"

End of content

No more pages to load