मैं अगली फिल्म में आप के साथ रोमांस करुँगी शान: परिणिति

मैं अगली फिल्म में आप के साथ रोमांस करुँगी शान: परिणिति
'शुद्ध देसी रोमांस' में एक गंभीर किरदार निभाने वाली लेकिन रियल लाइफ़ में चुलबुली परिणिति चोपड़ा का एक सपना हैं कि वह गायक शान के साथ फ़िल्मी पर्दे पर रोमांस करे। अपने दिल की परतों को खोलते हुए परिणिति ने यह राज खुद 'झलक दिखला जा-6' के सेट पर सबके सामने खोला।

दरअसल शान ने 'ए क्या बोलती तू' गाने पर जब परफोर्म किया तो परिणिति उन्हें देख अपने आप को उनके साथ रोमांस करने की इच्छा जताने से रोक नहीं पाई। परिणिति शान की शान में तारीफों के फूल बरसाते हुए कहती हैं, "सिंगर तो आप हैं ही, डांसर भी बन गए हैं और इस नाटक में तो पूरी एक्टिंग भी कर ली. 'शुद्ध देसी रोमांस' के अगले सीक्वेल में मैं आपके साथ रोमांस करने वाली हूं। "

वहीँ टपोरी बने शान ने भी चुटकी लेते हुए कहा, "अहा, यह बहुत अच्छा है, मुझे लगता है कि मुझे चाचा का किरदार मिलेगा।"

End of content

No more pages to load