फेसबुक पर अमिताभ के प्रशंसकों ने पार किया 50 लाख का आकड़ा

फेसबुक पर अमिताभ के प्रशंसकों ने पार किया 50 लाख का आकड़ा
इसमें तो कोई शक नहीं हैं कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वालो की कमी हैं। लेकिन ये हद कहाँ तक हो सकती हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि उनके अपने फेसबुक अकाउंट बनाने से लेकर अब तक उनके फैन्स की संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई हैं।

अमिताभ बच्चन ने फेसबुक पर अपना अकाउंट 21 अगस्त 2012 को बनाया था। अकाउंट बनाते ही उनके अकाउंट पर हिट आने शुरू हो गये और ये सिर्फ आधे घंटे में या आंकड़ा 8 लाख पर पहुँच गया था।

अमिताभ ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद जताते हुए फेसबुक पर लिखा हैं, "50 लाख के आंकड़े को छूने के लिए सभी का धन्यवाद। आप सभी शुभचिंतको का प्यार मुझे नई उर्जा देता है। एक बार फिर से सभी को धन्यवाद। उल्लेखनीय है अमिताभ बच्चन अपने प्रशंसकों से जुड़ने के लिए फेसबुक के अलावा माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर भी मौजूद हैं।"

End of content

No more pages to load