फिल्म 'कुछ कुछ होता हैं कि वह नन्ही सी अंजली यानी सना सईद याद हैं? जो फिल्म में शाहरुख की जिद्दी बेटी बनी थी। अब वह अन्ज्लिल बड़ी हो गई हैं और फिल्मों में अब उनके बाल कलाकार के रूप में आने के बाद हीरोइन बन कर आने की बारी हैं। वैसे तो सना सईद को फिल्मों में काम करने का अनुभव हैं लेकिन वह उनका एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय था अब सना फिल्मों में नायिका बन के आने की तैयारी में हैं।
हाल ही में सना ने 'झलक दिखला जा' जैसे डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। लेकिन वह उसमें टॉप 5 में जगह नहीं बना सकी थी। लेकिन अब सना एक नायिका के तौर पर अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। वह कहती हैं कि मैं जल्द ही आप लोगों को एक्टिंग करती भी नजर आउंगी। मैं अभी कुछ फिल्मों की स्क्रिप्टस पढ़ रही हूं।
सना ने अब तक एक बाल कलाकार के रूप में 'हर दिल जो प्यार करेगा', 'बादल' 'कुछ कुछ होता हैं' और हालिया फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़द ईयर' में काम किया हैं। इसके आलावा वह टीवी सीरियल 'बाबुल का आँगन छूटे ना', 'लो हो गयी पूजा इस घर की' और 'झलक दिखलाजा जा-6' में भी काम किया हैं।
'कुछ कुछ होता हैं' की अंजली की अब बॉलीवुड में हीरोइन बनने की तैयारी
-
Monday, August 26, 2013


