शाहरुख़ और सलमान भी टकराएंगे अगली ईद पर

शाहरुख़ और सलमान भी टकराएंगे अगली ईद पर
बॉलीवुड के दो खान सलमान और शाहरुख दोनों का ही बेजोड़ दबदबा हैं। दोनों ही फिल्मिस्तान के महायोद्धा हैं, और अब तक अपने आपसी रिश्ते के उतार चढ़ाव में उलझे दोनों दिग्गजो के एक बार फिर से आमने-सामने होने की संभावनाए हैं। जहाँ ईद पर रिलीज़ हुई 'चेन्नई एक्सप्रेस' की अनियंत्रित सफलता के बाद शाहरुख की योजना थी कि वह अपनी अगली फिल्म 'हैपी न्यू इयर' को भी ईद पर ही रिलीज़ करेंगे। वहीँ सलमान तो पहले से ही अपनी फिल्म 'किक' को ईद पर रिलीज़ करने की घोषणा कर चुके हैं।

फरहा खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैपी न्यू इयर' की शूटिंग अगले साल ईद के पहले पूरी हो जाएगी जिस से उनकी योजना इसे ईद पर रिलीज़ करने की हैं। लेकिन शायद शाहरुख़ को अपनी फिल्म को ईद पर रिलीज़ करने की योजना रद्द ही करनी पड़े। क्योंकि ईद पर पर्दे पर सलमान छाए हुए होंगे। वैसे इस ईद पर तो शाहरुख ने अक्षय की फिल्म को पीछे धकलते हुए अपना कब्जा जमा लिया था। लेकिन अगली बार वह क्या कदम उठाएंगे ये तो बाद में ही पता चलेगा।

वैसे ऐसा नहीं हैं कि 2014 में सिर्फ सलमान और शाहरुख ही फ़िल्में हैं जो आपस में टकरा रही हैं। अक्षय कुमार की 'गब्बर', अजय देवगन की 'सिघंम 2' और इमरान हाशमी, करीना कपूर की 'बदतमीज दिल' में भी 15 अगस्त को मुकाबला होगा। इसके अलावा भी निर्देशकों ने अगले साल के छुट्टी वाले दिन पहले से ही तय कर लिए हैं। जिनमे से रितिक रोशन-कटरीना कैफ की फिल्म 'बैंग बैंग' दशहरे पर रिलीज होगी, तो अनुराग कश्यप ने अपनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' के लिए क्रिसमस को बुक कर लिया है। वहीँ करीना-ऋतिक की 'शुद्धि' के लिए करण जौहर ने दिवाली को बुक कर रखा हैं।

End of content

No more pages to load