जॉन अब्राहम की उम्दा अदाकारी से लबरेज फिल्म 'मद्रास कैफे' एक पोलिटिकल-थ्रिलर फिल्म हैं। जो एक वास्तविक घटना के बेहद करीब हैं। यह एक ऐसी फिल्म हैं जो मसाले और मनोरंजन के तडके से रहित हैं। ऐसी फिल्में मनोरंजन और टाइम पास के लिए नहीं देखी जाती बल्कि पर्दे पर दोहराए गये इतिहास की जानकारी के लिए जाती हैं। साथ ही ऐसी फिल्मों में भीड़ बढ़ते-बढ़ते बढती हैं। ऐसा ही हो रहा हैं फिल्म 'मद्रास कैफे' के साथ। फिल्म ने पहले हफ्ते में 20 करोड़ की कमाई की हैं।
फिल्म ने प्रदर्शन के बाद बेहद धीमी शुरुआत की, जिसने पहले दिन केवल 5.17 करोड़ की कमाई की। वहीँ शनिवार को यह 7 करोड़ और रविवार को 8.25 पर पहुंच गई। जिस के बाद कहा जा सकता हैं कि फिल्म का आंकड़ा 20 करोड़ को पार कर चुका हैं। 'मद्रास कैफे' जैसी फिल्मे मनोरंजन के लिय नहीं बल्कि फिल्म की समीक्षा के बाद इसके ठोस विषय के लिए देखी जाती हैं।
धीमी गति के बाद रफ़्तार पकडती 'मद्रास कैफे का स्कोर हुआ 20 करोड़
-
Monday, August 26, 2013


