बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इच्छा जताई है कि रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'सिंघम 2' उनकी 'चेन्नई एक्सप्रेस' को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दे। 'सिंघम 2' वर्ष 2011 में जबरदस्त सफलता पाने वाली 'सिंघम' की अगली कड़ी है। इसमें अभिनेता अजय देवगन बाजीराव सिंघम का किरदार निभाएंगे। सीरिज की पहली फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय किया था।
एक साक्षात्कार में शाहरुख ने कहा, "मैं दुआ करूंगा कि इंशाअल्लाह उनकी (रोहित शेट्टी) आगामी 'सिंघम 2' फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से बढ़कर व्यवसाय करे चूंकि वह इसके काबिल हैं।"
शाहरुख ने नामी फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी संग पहली बार 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले सप्ताह में ही न केवल सौ करोड़ रुपये कमा लिए, बल्कि महज दो सप्ताह में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर दिया।
शाहरुख फिल्म की सफलता का श्रेय शेट्टी को देते हैं।
शाहरुख की इच्छा 'सिंघम 2' करे जबरदस्त कमाई
-
Monday, August 26, 2013


