इमरान हाशमी किस के लिए जाने जाते हैं, इसका जिक्र करने की जरुरत तो हैं नहीं। अपनी इस इमेज से वह इतने बंध चुके हैं कि उन्हें अब लगने लगा हैं कि 'किस' के बिना उनकी फिल्म नहीं चलेगी। इस लिए अब वह अपने निर्माताओं से खुद कहने लगे हैं कि उनकी फिल्मों में 'किस सीन' जरुर होना चाहिए क्योंकि इसी से उनकी फिल्म चलती हैं।
लेकिन इमरान की फिल्म 'बदतमीज दिल' में वह करीना के साथ काम कर रहे हैं. लेकिन करीना ने इमरान के साथ 'किस सीन' देने से मना कर इमरान की 'किस सीन' वाली सोच को धराशाई कर दिया। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि ऐसा हर बार ही होगा उनके साथ। करीना ने मन कर दिया तो क्या हुआ? विद्या की भी तो उनके साथ अगली फिल्म आ रही हैं, लेकिन विद्या को इस से कोई परहेज नहीं हैं।
सूत्रों के अनुसार मुकेश भट्ट की अगली फिल्म में यह हॉट जोड़ी एक साथ दिखाई देगी जिसमें दोनों के बीच चुम्बन ही नहीं काफी सारे कामुक दृश्य भी होंगे।"
वहीँ सूत्रों का यह भी कहना हैं कि " इमरान ने एकता कपूर से फिल्म 'बदतमीज दिलम' में भी एक किसिंग सीन रखने की मांग की थी, लेकिन करीना ने साफतौर पर ऐसा सीन करने से इंकार कर दिया। वास्तव में सैफ अली खान से शादी के बाद फिल्मों में करीना किस सीन करना नहीं चाहती है और इसी वजह से उसने इमरान की गुजारिश ठुकरा दी।"
विद्या और इमरान तो अब से पहले फिल्म 'डर्टी पिक्चर' और 'घनचक्कर' में एक साथ काम कर चुके हैं लेकिन करीना के साथ यह उनकी पहली फिल्म होगी।
किस सीन के लिए करीना ना सही विद्या ही सही
-
Tuesday, August 27, 2013


