इन दिनों कैट अपनी बहन की शादी के सिलसिले में लंदन में हैं, और रणबीर अपनी फिल्मों 'बोम्बे वेलवेट' और 'बेशरम' की शूटिंग के लिए श्रीलंका और मुंबई के बीच चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में अटकले लगाईं जा रही हैं कि रणबीर अपनी कैट की बहन की शादी में जायेंगे या नहीं।
एक सूत्र के अनुसार, "कैट का परिवार काफी समय से दुल्हन के साज सज्जा के सामन की खरीददारी के लिए मुंबई में ही था। इसके बाद कैट रविवार को लंदन के लिए रवाना हो गई। वह वहां अपनी बहन की शादी तक रुकेंगी। जबकि इन दिनों कैट के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर अपने काम में बहुत व्यस्त हैं। उनके पास सांस लेने की भी फुर्सत नहीं हैं।
दरअसल इन दिनों रणबीर एक फिल्म 'बेशरम' की डबिंग मुंबई में चल रही हैं और दूसरी और श्रीलंका में उनकी फिल्म 'मुंबई वेलवेट' की शूटिंग चल रही हैं। जिसके चलते वह कैट और उनके परिवार का साथ नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन कैट रणबीर के इस व्यस्त शिडयुल से बिलकुल भी खफा नहीं हैं। क्योंकि वह जानती हैं कि 'वर्क्स कम फर्स्ट'।
क्या रणबीर नहीं जा पाएँगे कैट की बहन की शादी में?
-
Wednesday, August 28, 2013


