बॉलीवुड में आज कल एक और नए प्रेमी जोड़े की प्रेम की खबरे उड़ रही हैं। ये खबरे हैं रणदीप हुड्डा और अदिति राव हैदरी की। इन दोनों के बीच में ये नजदीकियां दोनों की फिल्म 'मर्डर 3' के दौरान आई हैं।
जबकि रणदीप हुड्डा इस बात से साफ़ इनकार करते हुए कहते हैं कि उनके किसी के साथ प्रेम सम्बन्ध नहीं हैं। जबकि अगर चर्चो पर ध्यान दिया जाए तो दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा संपर्क में रहते हैं।
जबकि रणदीप इन अफवाहों को झूठा बताते हुए कहते हैं, "यह सच नहीं है। मैं अकेला हूं। मैं यह नहीं जानता कि लोगों को मेरे निजी जीवन में इतनी रूचि क्यों है?''
ऐसा नहीं हैं कि रणदीप का नाम पहली बार किसी के साथ जुड़ रहा हैं, बल्कि इस से पहले भी वह एक लंबे समय तक पहले सुष्मिता सेन और फिर नीतू चंद्रा के साथ लव-अफेयर्स की चर्चा में रह चुके हैं।
रणदीप की आने वाली फिल्में 'जॉन डे', 'उंगली', 'हाइवे', 'किक' और 'बैड' हैं ।
बॉलीवुड की एक और प्रेम कहानी
-
Wednesday, August 28, 2013


