शेक्सपियर के प्रसिद्द नाटक 'हेमलेट' पर अब विशाल भारद्वाज शाहिद को लेकर जो फिल्म बनाने जा रहे हैं, शाहिद भी इस फिल्म में अपने 100 प्रतिशत देने के लिए तैयार हैं। वह इसमें कोई कौर कसर नहीं छोड़ना चाहते। साथ ही अभी इस फिल्म की हीरोइन तय नहीं हुई हैं लेकिन अगर सूत्रों की माने तो शाहिद अपनी इस फिल्म में अपनी सबसे अच्छी दोस्त अनुष्का शर्मा को अपनी हीरोइन बनाना चाहते हैं।
इस प्रोजेक्ट के करीबी के सूत्र का कहना हैं, "साशा चाहते हैं कि उनकी अगली फिल्म 'हेमलेट' में अनुष्का शर्मा उनके अपोजिट काम करे। इसके लिए उन्होंने भारद्वाज से अनुरोध भी किया हैं। शाहिद के एक मित्र का कहना हैं कि शाहिद और अनुष्का बहुत अच्छे दोस्त हैं और इन दोनों ने एक साथ 'बदमाश' कंपनी में काम किया था।
वहीं भारद्वाज ने अनुष्का को फिल्म 'मटरू की बिजली का मनडोला' में निर्देशित किया था। जिसे पर्दे पर साधारण सी प्रतिक्रिया मिली थी। इसलिए इस बार अगर भारद्वाज अनुष्का को इस फिल्म के लिए साइन कर लेते हैं तो वह फिल्म 'हेमलेट' की दुखद नायिका 'ओफेलिया' का किरदार निभाती हुई दिखेंगी।
अनुष्का को अपनी 'ओफेलिया' बनाना चाहते हैं शाहिद
-
Wednesday, August 28, 2013


