रणबीर को नहीं बल्कि खुद को टक्कर देना चाहते हैं इमरान खान

 रणबीर को नहीं बल्कि खुद को टक्कर देना चाहते हैं इमरान खान
बॉलीवुड में एक दौर आता हैं, चला जाता हैं और हर दौर के साथ अभिनेताओं के नामो में भी बदलाव आता जाता हैं। साथ ही हर दौर के कलाकारों में प्रतियोगिता होना भी स्वाभाविक ही हैं। आज के दौर के अभिनेताओ में रणबीर कपूर, इमरान खान और रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले आता हैं। ऐसे में इन तीनो को प्रतियोगिता की श्रेणी में रख कर देखना और इनके फैन्स के द्वारा अपने-अपने हीरो के आगे निकलने की उम्मीद लगाना भी जायज़ ही हैं। लेकिन इमरान खान अपने आप को इस प्रतियोगिता से बहार ही रखना चाहते हैं।

आज रणबीर कपूर और इमरान खान दोनों ही अपने-अपने तरीके से अपने अभिनय के दम पर अपनी ख़ास जगह बनाने में जुटे हैं, ऐसे में कौन आगे निकलेगा यह तो बाद में पता चलेगा। लेकिन इस प्रतियोगिता को सिरे से खारिज करते हुए इमरान कहते हैं, "इस इंडस्ट्री में उनका कम्पीटिशन रणबीर कपूर से नहीं बल्कि खुद से है। मैं अपनी हर फिल्म में खुद को बेहतर साबित करने की कोशिश में लगा रहता हूं। मैं कम्पीटिशन वगैरह बातों पर ध्यान नहीं देता।"

इमरान खान ने 1988 में, एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन एक अभिनता के तौर पर इमरान की शुरुआत 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से हुई। अपनी पहली फिल्म के बाद से वह बॉलीवुड में अच्छी पहचान बना चुके हैं और अब फिल्म निर्देशकों की टॉप सूचि में शामिल हैं। उनकी हालिया फिल्म 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुम्बई' के बाद इमरान को अपनी अगली फिल्म 'गौरी तेरे प्यार में' का इंतजार हैं।

End of content

No more pages to load