बॉलीवुड में फिल्म 'दबंग' के चुलबुल पांडे का किरदार काफी प्रसिद्धि पा चुका हैं। पुलिस का नाम आते ही सबसे पहले सलमान के चुलबुल पांडे वाले किरदार की याद आती हैं। ऐसे में सलमान तो इस टैग से काफी लोकप्रियता पा ही चुके हैं। लेकिन अब बारी हैं लेडी चुलबुल पांडे की। जो अब दबंग पुलिस वाली बन कर दबंगई दिखाती मिलेगी। ये अभिनेत्री हैं सैफु की छोटी बहन सोहा अली खान, जो अपनी अगली कॉमेडी फिल्म 'जो भी करवा लो' में पुलिस की वर्दी में चुलबुल पांडे की तरह ही टशन मारती नज़र आएंगी।
'जो भी करवा लो' में वह न सिर्फ पुलिस की वर्दी में सलमान की तरह का अभिनय करने वाली हैं, बल्कि डांस भी उनके जैसा ही करती दिखेंगी। समीर तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सोहा के अलावा अर्शद वारसी, जावेद जाफरी, शक्ति कपूर, गीता बासर और रणजीत मुख्य भूमिकाओ में होंगे। यह फिल्म 13 सितम्बर को रिलीज़ होगी।
दबंग के चुलबुल पांडे का किरदार निभाएंगी सोहा अली खान
-
Thursday, August 29, 2013


