मल्लिका की सहेली बन उसका दुल्हा ढूंढ़वाएंगी सनी लियोन

मल्लिका की सहेली बन उसका दुल्हा ढूंढ़वाएंगी सनी लियोन
मल्लिका शेहरावत अब शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी की योजना 'बेचुलर ऑफ इंडिया मेरे ख्यालों की मल्लिका' शो के द्वारा अपने सपनो के राज कुमार को ढूंढने की हैं। जिसमें मल्लिका की सहायता सनी लियोन करेंगी।

अमेरिकी प्रतिस्पर्धा के इस भारतीय संस्करण में सनी मल्लिका की दोस्त बनकर आएंगी। जिसमें वह मल्लिका को उनके जीवन साथी के सही चुनाव के लिए निर्देश देती दिखेंगी।

इस वक़्त इस शो की शूटिंग उदयपुर में चला रही हैं, जिसमें 30 प्रतियोगियों ने भाग लिया हैं। इन प्रतिभागियों में से मल्लिका के लिए कोई एक सही बैचलर खोजा जाएगा। लाइफ़ ओके पर परसारित इस शो की मेजबानी लोकप्रिय टीवी अभिनेता रोहित रॉय करेंगे।

एक सूत्र का कहना हैं, "शो में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए सनी इसके कुछ एपिसोड में भाग लेंगी। हालाँकि अपने बिंदास बोल के कारण जानी जाने वाली मल्लिका शहरावत अपने आप को शांत रखेंगी और सनी इस बात को सुनिश्चित करेंगी कि सही आदमी हाथ से न निकल जाए।"

वैसे इस शो को करने का मल्लिका का उद्देश्य हैं महिलाओं की तरफ से समाज को यह सन्देश देना कि महिलाओ को उनका जीवन साथी चुनने का पूरा-पूरा हक़ हैं।r. अप्रैल में हुए इस शो के लांच के अवसर पर मल्लिका ने कहा, "मैं ऐसे व्यक्ति को पसंद करुँगी जो जीवन में रिस्क लेने से नहीं डरता और वही बोलता हैं जो उसके मन में हो। अपने क्रश के बारे में बताते हुए मल्लिका ने कहा था कि मैं बिल क्लिंटन को देखने के बाद बेहोश हो गई थी और बराक ओबामा मुझे सबसे ज्यादा हैंड्सम लगते हैं।`

End of content

No more pages to load