जहां रणबीर वहां कैट, 'बेशर्म' ना सही 'जग्गा जासूस' तो हैं।

जहां रणबीर वहां कैट, 'बेशर्म' ना सही 'जग्गा जासूस' तो हैं।
जहाँ रणबीर का नाम आता हैं, वहां कैट का नाम तो खुद बी खुद जेहन में आ ही जाता हैं। दोनों एक दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। रियल लाइफ़ में भी साथ और रील लाइफ़ में भी साथ। दोनों का साथ इतना मजबूत हो चुका हैं कि कही न कही साथ पकडे ही जाते हैं। रणबीर की योजना अपनी कैट को फिल्म 'बेशर्म' में भी लेने की थी। पर बात बनी नहीं।

लेकिन जग्गा जासूस के लिए रणबीर मोर्चा मार गये हैं। जहाँ पहले इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा की चर्चा थी अब कैट की सम्भावना बढ़ गई हैं। आखिर दोनों की जोड़ी हॉट केक के जैसी हैं, जिसे हर कोई खाना चाहता हैं।

सुनने में आया हैं, "नुराग बसु अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'पिक्चर शुरू' प्रोडक्शन के बैनर तले एक फिल्म 'जग्गा जासूस' का निर्माण करने जा रहे है। इस फिल्म में रणबीर कपूर जासूस का किरदार निभाएंगे और कैट उनकी प्रेमिका का।

कहा तो यही जा रहा हैं कि फिल्म के लिए कैट का चयन तो हो चूका हैं लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। कहा जा रहा हैं कि 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'राजनीति' जैसी सुपरहिट फिल्मों में सिल्वर स्क्रीन पर एक दूसरे के साथ उम्दा रोमांस कर चुकी इस जोड़ी को अनुराग बसु ने जग्गा जासूस में कास्ट कर लिया हैं।

End of content

No more pages to load