प्रियंका चोपड़ा और राम चरण तेजा पहली बार एक साथ फिल्म 'जंजीर' में काम कर रहे हैं। इंडस्ट्री में अपने अनुसाशन और मेहनत के लिए जानी जाने वाली प्रियंका
को अपने सह-अभिनेता का रवैया कुछ पसंद नहीं आ रहा। दरअसल इस फिल्म को 06 सितंबर को रिलीज़ होना हैं और ये वक्त फिल्म के प्रोमोशन और मिडिया से साक्षात्कार का हैं। जिसमें प्रियंका तो अपने तय वक़्त पर पहुंच जाती हैं लेकिन राम चरण लगातार देर से पहुंच रहे हैं।
ऐसा एक बार नहीं बल्कि हर बार हो रहा हैं। दरअसल इन दिनों प्रियंका के पास बहुत काम हैं, और वह फिल्म 'जंजीर' के प्रोमोशन के लिए जैसे तैसे कर के वक़्त निकाल रही हैं। लेकिन ऐसे में राम चरण के हर बार देर से आने की वजह से प्रियंका ने अपना धैर्य खो दिया और वह राम चरण से बेहद नाराज हो गई।
सूत्रों के अनुसार, "जहाँ प्रियंका मिडिया से बातचीत के लिए वक़्त पर पहुंच जाती थी वहीं राम चरण तेजा हमेशा देर से ही पहुंचते हैं। जिसके चलते प्रियंका राम चरण तेजा से नाराज़ हो गई।
एक प्रत्यक्ष दर्शी का कहना हैं, "सोमवार को प्रियंका राम चरण के रोज मर्रा की ही तरह देर से आने के कारण बहुत उदास थी। वह लगातार डेढ़ घंटे तक इंतजार करती रही। जिस से उनके सब्र का बाँध टूट गया।
राम चरण तेजा के आलसीपन से गुस्साई प्रियंका
-
Saturday, August 31, 2013


