पल्लवी शारदा से क्यों दूर-दूर रहते थे रणबीर कपूर

पल्लवी शारदा से क्यों दूर-दूर रहते थे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर हमेशा से ही अपनी फिल्मों की सह-अभिनेत्रियों के साथ बेहद दोस्तान स्वाभाव और प्यार भरे मज़ाक के लिए जाने जाते रहे हैं। लेकिन इस बार जो खबर उनके बारे में आ रही हैं वह यह हैं कि अपनी फिल्म 'बेशर्म' की सह-अभिनेत्री पल्लवी शारदा के साथ उनकी केमिस्ट्री बन नहीं पाई। वह पल्लवी से हमेसा अलग-अलग रहे। इसका क्या कारण था, यह तो वहीं जाने लेकिन कथित तौर पर पल्लवी का इंडस्ट्री में एक दम नया होना इस बात का कारण था।

कुछ दिनों पहले खबर यह भी आई थी कि इस फिल्म में रणबीर ने निर्देशक अभिनव कश्यप से अपनी गर्लफ्रेंड कैट के लिए सिफारिश की थी। लेकिन अभिनव इस फिल्म में किसी नए चेहरे को लेना चाहते थे।

एक सूत्र के अनुसार, "जब इस फिल्म के लिए पल्लवी शारदा का नाम रणबीर की हीरोइन के तौर पर घोषित हुआ तो हर कोई अचंभे में था। इसके बाद फिल्म की शूटिंग की शुरुआत के बाद से ही दोनों एक बार भी सेट पर एक साथ नहीं दिखे। रणबीर फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने किरदार में तो ढल जाते थे, लेकिन पल्लवी से सीन के दौरान भी दूर-दूर ही नज़र आते थे।

वहीँ फिल्म के सह-निर्माता हिमांशु मेहरा का कहना हैं, "रणबीर अपने सह-कलाकारों के लिए बहुत ही सहायक और उत्साह वर्धक का काम करते हैं। वह टीम के एक खिलाड़ी है। पल्लवी और रणबीर ने सेट पर बहुत मस्ती की हैं।

End of content

No more pages to load