बिकिनी के लायक काया ही नहीं हैं अभी मेरी: परिणिति चोपड़ा

बिकिनी के लायक काया ही नहीं हैं अभी मेरी: परिणिति चोपड़ा
प्रियंका की बहन परिणिति चोपड़ा इंडस्ट्री में अपना अच्छा नाम तो कम चुकी हैं। साथ ही फिल्म 'शुद्ध देसी रोमासं' में सुशांत सिंह के साथ काफी रोमांटिक सीन भी दिए हैं। लेकिन अभी तक यह चुलबुली बाला बिकिनी शूट से दूर हैं। लेकिन इसका कारण यह नहीं हैं कि परिणिति को इस से कोई परहेज हैं, बल्कि परिणिति को लगता हैं कि अभी उनकी काया बिकिनी के लिए फिट नहीं हैं।

वह मानती हैं कि इस टू-पीस ड्रेस के हिसाब से वह अभी थोड़ी मोटी हैं जिसमें वह अच्छी नहीं लगेगी और जब वह इतनी हॉट हो जाएंगी तो बिकिनी जरुर पहनेंगी।

वह कहती हैं, "मैं अपने आप पर प्रतिबन्ध नहीं लगाना चाहती। मुझे नहीं पता कि मैं अभिनय कब तक करुँगी या हो सकता हैं कि दर्शक मुझसे बोर हो जाए, और फिर में एक्टिंग ना करूँ। इसीलिए जितने समय तक मैं एक कलाकार हूँ तब तक मैं अपने आप पर प्रतिबन्ध नहीं लगाना चाहती।

परिणीती इस बात को भी स्वीकार करती हैं, कि जब एक हीरोइने यह कहती हैं कि यह स्क्रिप्ट की मांग हैं, तो वह सही कह रही होती हैं।

अपनी फिल्म 'शुद्ध देशी रोमांस' का जिक्र करती हुई परिणिति कहती हैं, "इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मेरे और वाणी कपूर के द्वारा निभाए गये चरित्र के शाररिक तौर पर बहुत करीब हैं। लेकिन अगर एक निर्देशक कहता हैं कि चलो प्रसिद्धि के लिए इसमें दो चार किस सीन डाल देते हैं तो मैं ऐसा बिलकुल भी नहीं करुँगी। यह बहुत बकवास बात हैं।

परिणति इन दिनों 06 सितंबर को रिलीज़ होने वाली अपनी इस फिल्म के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म के बारे में परिणिति गारंटी लेती हैं कि यह फिल्म निश्चित तौर पर आपका मनोरंजन करेगी।

End of content

No more pages to load