भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन जल्द ही तेलुगू फिल्म में दिखाई दे सकते हैं। अगर बात बन पाई तो रवि किशन अभिनेता अल्लु अजुर्न के साथ मार-धाड़ से भरपूर फिल्म 'रेस गुर्रम' में काम करेंगे। रवि फिल्म में नकारात्मक भूमिका में दिख सकते हैं।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "रवि फिल्म में एक राजनीतिज्ञ की भूमिका निभाएंगे। दर्शक उनको नए और अलग तरह के किरदार में देख सकेंगे, खासकर नकारात्मक किरदार में। फिल्म में अर्जुन और रवि के बीच जोर आजमाइश का भी दृश्य है।"
फिल्म का निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी कर रहे हैं। श्रुति हासन, सलोनी अश्विनी, शाम, प्रकाश राज, सुहासिनी मणिरत्नम, एम. एस. नारायणा और ब्रह्मानंदम फिल्म के अन्य कलाकार हैं।
रवि किशन चले दक्षिण की ओर
-
Tuesday, September 03, 2013


