'सत्या 2' के गाने की शूटिंग कश्मीर में

'सत्या 2' के गाने की शूटिंग कश्मीर में
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपनी अगली फिल्म 'सत्या 2' के एक प्रेम गीत की शूटिंग कश्मीर में की है। वर्मा के एक करीबी सूत्र ने बताया, "रामगोपाल ने पहली बार कश्मीर में शूटिंग की है।"

सूत्र ने बताया, "हांलांकि "सत्या 2' अंडरवर्ल्ड की कहानी है, लेकिन इसमें एक अच्छी प्रेम कहानी भी है। इसमें एक गाना है जिसकी शूटिंग कश्मीर घाटी में की गई है।"

गाने की शूटिंग जून में की गई थी।

वैसे राम गोपाल डरावनी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं लेकिन इससे पहले उन्होंने 'रंगीला', 'दाउद' और 'मस्त' जैसी फिल्में भी बनाई हैं, जिनमें रोंमांस था।

'सत्या 2', 1998 में आई 'सत्या' का अगला संस्करण है। फिल्म में सभी नवोदित कलाकार लिए गए हैं।

End of content

No more pages to load