अभिनेता वरुण धवन ने भले अभी एक ही फिल्म की हो, लेकिन वह जानते हैं कि फिल्मी किरदार प्रशंसकों पर प्रभाव डाल सकते हैं। इसीलिए, धवन ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि पर्दे पर उनके धूम्रपान करने का अनुकरण कतई न करें। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईअर' से शुरुआत करने वाले वरुण ने ट्विटर पर लिखा, "मैं धूम्रपान नहीं करता हूं, लेकिन संभवतया कुछ आगामी भूमिकाओं में करना पड़े मगर हर कोई जानता है कि धूम्रपान बुरा है इसलिए आप न करें।"
आगे उन्होंने कहा, "बतौर अभिनेता आप अगर एक किरदार निभाते हैं तो इसका आशय यह नहीं होता है कि मैं वही शख्स हूं। मैं जानता हूं कि यहां बहुत युवा हैं इसलिए स्वस्थ रहें, धूम्रपान न करें।"
अभिनेता का हालांकि मानना है कि धूम्रपान की आदतों से किसी को आंका नहीं जा सकता है।
वरुण ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर कहा, "युवा हो रहे किशोर परिपक्व व्यवहार करें। आप लोग जानते हैं कि यह सच्चाई नहीं है। और यह भी कहूंगा कि जो धूम्रपान करते हैं वो बुरे इंसान नहीं होते हैं।
वरुण पिता डेविड धवन निर्देशित 'मैं तेरा हीरो' में दिखेंगे। यह तेलुगू फिल्म 'कांदीरीगा' की हिन्दी रीमेक है।
वरुण धवन ने धूम्रपान के विरुद्ध चेताया
-
Tuesday, September 03, 2013


