बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'बॉस' में उनके किरदार का परिचय मेगास्टार अमिताभ बच्चन देंगे। अक्षय के लिए यह एक सम्मान की बात है। एक बयान में अक्षय कुमार ने कहा, "यह सम्मान और सौभाग्य की बात है कि अमिताभ बच्चन सरीखे एक दिग्गज 'बॉस' में मेरे किरदार का परिचय देंगे। मैं बचपन से उनका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं और उनके साथ काम करने का सुख भी ले चुका हूं। वह स्वयं में एक संस्था हैं।"
इससे पूर्व अक्षय और अमिताभ 'खाकी' और 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम' में साथ काम कर चुके हैं।
'बॉस' में अक्षय के प्रवेश से पूर्व पर्दे पर उनके किरदार की एक विशाल भूमिका बांधी गई है। फिल्मनिर्माता का मानना था कि इस दमदार और जीवन से कहीं अधिक बड़े किरदार का परिचय 70 वर्षीय बिग बी से बेहतर कोई नहीं दे सकेगा।
बिग बी के पास जब पटकथा भेजी गई तो उन्हें विचार पसंद आया और उन्होंने तुरंत फिल्म का हिस्सा होना स्वीकार कर लिया।
एंथनी डीसूजा निर्देशित 'बॉस' में मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, अदिति राव हैदरी, डैनी डेंजोंग्पा, रोनित रॉय और जॉनी लीवर भी हैं। वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्मस एंड अश्विन वर्दे प्रोडेक्शंस की सह-प्रस्तुति 'बॉस' अक्टूबर में प्रदर्शित होगी।
'बॉस' में बिग बी देंगे अक्षय का परिचय
-
Tuesday, September 03, 2013


