विद्युत जामवाल का नाम सुनते ही, जहन में जो तस्वीर उभर कर सामने आती हैं, वह हैं फिल्म 'फ़ोर्स' के एक तेजतर्रार और जबरजस्त फाइटर की। जिसने बॉलीवुड के नामी एक्शन हीरो जॉन अब्राहम के जमकर पसीने छुडाए थे। फिल्म ने पर्दे पर अच्छा बिजेनस तो किया ही, साथ ही विद्युत को भी इस फिल्म ने एक जबरजस्त एक्शन अभिनेता के रूप में प्रसिद्धि दिलाई थी।
इसके बाद विद्युत ने हालिया फिल्म 'कमांडो' में भी अपने एक्शन के जलवे दिखाए लेकिन वह फिल्म कुछ ख़ास नहीं कर सकी। लेकिन विद्युत को फिर से एक्शन दिखाने का मौका था। लेकिन अब वह एक और तीसरी बार अपने फुर्तीले एक्शन सीन से पर्दे पर मार-धाड़ मचाने जा रहे हैं। यह राज कुमार संतोषी की फिल्म हैं जिसे वह विधुत जामवाल को लेकर ही बना रहे हैं।
वैसे विद्युत इन दोनों फिल्मों से पहले 'स्टेनली का डब्बा' में भी आए थे। लेकिन उन्हें पहचान दी उनकी एक्शन फिल्मों ने। लेकिन अब बॉलीवुड का ये तेजतर्रार एक्शन किंग राज कुमार संतोषी की फिल्म में काम करेगा।
फिल्म निर्माता के एक सुत्र का कहना हैं, "राजकुमार संतोषी एक एक्शन से भरपूर फिल्म बनाना चाहते हैं। और इस किरदार में केवल राजकुमार जामवाल ही हैं जो फिट बैठते हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग की जल्द ही शुरुआत कर देंगे। इसके लिए वह अपनी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं।
सूत्र ने आगे कहा कि फिल्म के बाकी कलाकारों की कास्टिंग अभी होनी बाकी हैं। फिल्म का निर्माण और निर्देशन दोनों ही राजकुमार संतोषी करेंगे। लेकिन इन दिनों वह अपनी फिल्म 'फटा पोस्टर' में व्यस्त हैं, जो 20 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही हैं।
राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म में विद्युत जामवाल
-
Tuesday, September 03, 2013


