सलमान के साथ काम करना मेरे लिए बहुत स्पेशल रहा: रितेश देशमुख

सलमान के साथ काम करना मेरे लिए बहुत स्पेशल रहा: रितेश देशमुख
यारों के यार सल्लू भाई के साथ भला कौन होगा, जो पर्दे पर दिखना नहीं चाहेगा? लेकिन ऐसा मौका सभी को मिलता भी कहाँ हैं, और जिसे मिल जाता हैं, वह सातवें आसमान पर होता हैं। अभी शाहिद कपूर ने सलमान के अपनी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में कैमियो रोल को लेकर ख़ुशी ज़ाहिर की थी, और अब रितेश सलमान के अपनी मराठी फिल्म में काम करने को लेकर बेहद खुश हैं।

कहा जा रह हैं कि सलमान खान ने, रितेश देशमुख के साथ एक मराठी फिल्म में काम किया हैं। 'फिल्म कंपनी एंड सिनेमंत्र इंटरटेनमंट' के बैनर तले बनी यह मराठी फिल्म 'लाई भारी' हैं, जिसमें सलमान ने अपना अभिनय दिया हैं। हालाँकि, फिल्म में सलमान एक मेहमान की भूमिका में हैं, लेकिन सलमान के तो नाम से ही फिल्म निकल पड़ती हैं।

रितेश अपनी ख़ुशी कुछ इस तरह से ज़ाहिर करते हैं, "मैंने अपने कैरियर में लगभग सभी कलाकारों के साथ काम किया है। लेकिन सलमान के साथ काम नहीं कर सका था। रितेश ने कहा सलमान के साथ मराठी फिल्म में काम करना मेरे लिए बेहद स्पेशल है। सलमान की मराठी भाषा पर अच्छी पकड है। सलमान के साथ इस फिल्म में मेरे कुछ दृश्य है। उनके साथ काम करके बेहद मजा आया। 'लाई भारी' एक एक्शन फिल्म है।"

ज्ञात हो कि रितेश देशमुख इसके पूर्व 'बालक पालक' नामक एक मराठी फिल्म बना चुके है। 'लाई भारी' रितेश की दूसरी मराठी फिल्म है। यह फिल्म इस वर्ष के अंत में प्रदर्शित हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन मराठी फिल्मों के जाने माने निर्देशक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निशिकांत कामत ने किया है।

End of content

No more pages to load