संजू बाबा 41 साल बाद फिर से लगाएंगे कव्वाली पर ठुमके

संजू बाबा 41 साल बाद फिर से लगाएंगे कव्वाली पर ठुमके
1981 में फिल्म 'रॉकी' से अपने करियर की पारी की शुरुआत करने वाले संजय दत्त सबसे पहले फिल्म 'रेशमा और शेरा' में एक कव्वाली में, बाल कलाकार के रूप में नज़र आए थे। तब से अब तक संजय ने फ़िल्मी करियर की तो बेहद लम्बी पारी खेल ली हैं, लेकिन तब से लेकर अब तक कव्वाली का नंबर नहीं आया था। पर अब सुनने में आया हैं कि 41 साल के बाद संजय दत्त एक बार फिर से फिल्म 'जंजीर' में कव्वाली पर ठुमके लगाने जा रहे हैं।

अपूर्व लखिया की इस फिल्म में संजय दत्त ने वहीं किरदार निभाया हैं, जिसे मूल 'जंजीर' में प्राण ने निभाया था। अपने 41 साल के करियर में संजय दत्त कम से कम 150 से भी ज्यादा फ़िल्में कर चुके हैं। लेकिन उन्हें अपनी पहली फिल्म के बाद कव्वाली गाने का मौका नहीं मिला। फिल्म 'रेशमा और शेरा' में संजय दत्त के दिवंगत पिता सुनील दत्त, अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना के साथ-साथ वहीदा रहमान और राखी ने अपनी अदायगी दी थी।

06 सितंबर, यानी आने वाले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रामचरण और प्रियंका मुख्य किरदार में हैं, वहीं इनके अलावा प्रकाश राज, माही गिल और अतुल कुलकर्णी भी फिल्म में अभिनय करते दिखेंगे।

End of content

No more pages to load