पूनम पांडे का एक और पब्लिसिटी स्टंट

पूनम पांडे का एक और पब्लिसिटी स्टंट
पूनम मैडम को ख़बरों में रहने का बहुत बड़ा चस्का हैं, उन्हें लगातार ख़बरों में रहना बहुत अच्छा लगता हैं। अभी पिछले दिनों उनके पास चर्चा का मुद्दा था उनकी फिल्म 'नशा' लेकिन फिल्म के, पिछले दरवाजे से दबे पाँव निकलने के बाद सब कुछ शांत हो गया। इसके बाद पूनम ने स्टेटमेंट दिया कि "मैं सलमान खान के जैसी हूँ, जैसे वह कही भी शर्ट उतार देते हैं, मुझे भी उनका यह स्टाइल बहुत पसंद हैं। इसलिए मैं भी कहीं भी शर्ट उतरना पसंद करती हूँ।"

ये बात भी आई और चली गई। इसके बाद नई खबर यह थी कि पूनम को 'बिग बॉस' के लिए सवा दो करोड़ का प्रस्ताव आया था। लेकिन पूनम ने इसके लिए तीन करोड़ की मांग रखी हैं। जिसके चलते पूनम को काफी पब्लिसिटी मिल गई। लेकिन अगर इंडस्ट्री में हो रही चर्चा पर गौर करे तो नई खबर ये हैं कि यह सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था। जो खुद मैडम ने ही बनाया था।

असल में तो बिग बॉस हमेशा अपनी सारी योजनाओं, खासकर वित्तीय मामलों से जुड़े मुद्दों को छुपा कर ही रखता हैं। न ही तो उन्होंने अपने प्रतिभागियों के नाम की कोई लिस्ट जारी की हैं और न ही वित्तीय मामलों का खुलासा किया हैं। बाकी मैडम द्वारा फुला कर, हवा में छोड़ा गया यह गुब्बारा कितनी देर तक हवा में रहता हैं, ये तो 15 सितंबर तक पता चल ही जाएगा। क्योंकि 'बिग बॉस' 15 सितंबर से कलर्स चैनल पर रात नौ बजे से शुरू होने जा रहा है।

End of content

No more pages to load