बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान की आगामी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे उनके लिए अच्छी किस्मत की कामना करें। अभिषेक इससे पहले, वर्ष 2012 में आई फिल्म 'बोल बच्चन' में दिखे थे।
जूनियर बी ने ट्विटर पर लिखा, "आज नई यात्रा शुरू करता हूं। चलो हम उम्मीद करें कि यह 'हैप्पी न्यू ईयर' में खत्म हो। मेरी अच्छी किस्मत की दुआ करें, इसकी जरूरत है।"
'हैप्पी न्यू ईयर' में अभिषेक सुपरस्टार शाहरुख खान संग काम करेंगे। यह दूसरी बार है जब दोनों संग काम कर रहे हैं। पहली बार यह जोड़ी 2006 में आई फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में साथ आई थी।
अभिषेक ने प्रशंसकों से किया आग्रह
-
Wednesday, September 04, 2013


