दक्षिणी अभिनेता राम चरण तेजा फिल्म 'जंजीर' से बॉलीवुड में तो एंट्री कर ही रहे हैं, साथ ही वह भी एक ऐसी फिल्म से जिसने अमिताभ बच्चन को एक सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर दिया था। ऐसे में अब राम चरण की बारी हैं, देखना हैं कि इसी शुक्रवार को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म को राम चरण कहाँ तक लेकर जाते हैं और यह फिल्म उन्हें कहाँ तक लेकर जाती हैं।
अब क्योंकि यह फिल्म अमिताभ की 'जंजीर' का ही रीमेक हैं तो उस फिल्म से तुलना होना तो स्वाभाविक ही हैं। लेकिन राम चरण को ये बात अच्छी नहीं लग रही हैं इस बारे में वह लोगों से निवेदन कर रहे हैं कि प्लीज़ इस 'जंजीर' को उस 'जंजीर' के साथ तुलना मत कीजिये।
राम चरण कहते हैं, "मैं अमिताभ बच्चन की बहुत इज्जत करता हूँ, और उनके साथ बराबरी करने की सोच भी नहीं सकता। मैंने उनकी फिल्म 'जंजीर' देखी हैं, और वो फिल्म उन्हें काफी पसंद भी आई है। "इस 'जंजीर' के लिए मैंने अपनी तरफ से अपना काम कर दिया है। अपनी सारी मेहनत डाल दी है, लेकिन अब दर्शकों को ये फैसला करना है कि फिल्म कैसी बनी है। फिल्म को हिट या फ्लॉप करना दर्शकों के हाथों में है।"
फिल्म 'जंजीर' में प्रियंका के साथ काम करने वाले राम चरण ने प्रियंका के बारे में अपनी राय रखते हुए कहा, "प्रिंयका एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, और उससे भी ज्यादा वो एक बेहतरीन सिंगर हैं। प्रिंयका के साउथ में भी काफी फैन्स हैं। जब प्रिंयका शूटिंग के लिए हैदराबाद गयीं थी तो वहां पर उन्हें भी उतना ही प्यार मिला जितना राम चरन को मिलता है। वह आगे कहते हैं कि बॉलीवुड में लोग काफी प्रोफैशनल हैं, और सुबह से लेकर रात तक काम करते रहते हैं, उन्हें वक्त का पता ही नहीं होता। जब वो एक बार काम करने लगते हैं, तो उन्हें कोई मतलब नहीं कब दिन हुआ कब रात।"
'जंजीर' की तुलना प्लीज अमिताभ की जंजीर से ना करें: राम चरण तेजा
-
Wednesday, September 04, 2013


