हर प्यार करने वाले की कहानी है, 'शुद्ध देसी रोमांस'

हर प्यार करने वाले की कहानी है, 'शुद्ध देसी रोमांस'
सुशांत सिंह राजपूत और परिणिति चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' 06 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही हैं। इसलिए इन दिनों फिल्म के सितारे अपनी फिल्म के प्रोमोशन में जी-जान से जुटे हैं। फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी हैं, जो आज कल के नवयुवकों की बिंदास सोच का आइना हैं। जिसमें परिणति और सुशांत ने एक 'लिव इन रिलेशनशिप' कपल की भूमिका निभाई हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा वाणी कपूर भी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत ने 'काई पो चे' से अपने करियर की फिल्मों में शुरुआत की थी, लेकिन इस फिल्म में उनके साथ कोई हीरोइन नहीं थी। लेकिन इस फिल्म में वह दो-दो हीरोइनों के साथ रोमांस करते दिखेंगे। सुशांत का कहना हैं कि यह फिल्म बेहद ख़ास हैं, और हर उस युवा की कहानी हैं जो किसी के साथ या तो रिश्ते में हैं या रह चुका हैं।

सुशांत कहते हैं, "इस फिल्म को देखकर कोई भी इंसान जो रिलेशनशिप में रह चुका है, वह खुद को इस फिल्म से जोड़ कर देख सकता है। यह हर प्यार करने वाले व्यक्ति की कहानी है। सुशांत ने कहा हम यदि किसी को पसंद करते है, तभी इस बात का निर्णय लेते है कि उसके साथ रहना है या शादी करनी है। मैं शुद्ध देसी रोमांस के किरदार को खुद से कुछ हद तक रिलेट करता हूं। इसलियए इस फिल्म में काम करना स्वीकार किया।"

End of content

No more pages to load