मधुर भंडारकर की दुविधा, दीपिका, सोनम या कैट किसे लूँ अपनी फिल्म में?

मधुर भंडारकर की दुविधा, दीपिका, सोनम या कैट किसे लूँ अपनी फिल्म में?
किसे लूँ? दीपिका को, कैट को, या फिर सोनम को? आज कल मधुर भंडारकर इसी उधेड़ बुन में उलझे हुए हैं। वह अपनी अगली फिल्म 'मर जावा' बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्हें फिल्म की हीरोइन तय करने में बड़ी दिक्कत आ रही हैं।

1995 में फिल्म 'रंगीला' से एक निर्देशक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले मधुर भंडारकर ने अब तक के अपने करियर में महिलाओं पर आधारित फ़िल्में जैसे, चांदनी बार (2001), 'फैशन' (2008) और 'हीरोइन' (2012) के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। लेकिन अब जोफिल्म वह बनाने जा रहे हैं वह उनकी अब तक की फिल्मों से हट कर एक कॉमेडी फिल्म हैं।

अब जब मधुर ने अपनी इस फिल्म की नायिका का सांचा तैयार कर लिए हैं, उसमें उन्हें कभी दीपिका फिट लगती हैं, कभी कैट तो कभी सोनम। हालाँकि अभी तक उन्होंने तीनो में से किसी के सामने ये प्रस्ताव अभी तक नहीं रखा हैं।

मधुर के करीबी सूत्र का कहना हैं, "उनकी यह फिल्म कुछ हटकर होगी। अभी तक अधिकतर उनकी फिल्मों में डार्क जोन ज्यादा देखा गया है, लेकिन इसमें ऐसा नहीं होगा। यह बसु चटर्जी और ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्मों की तरह हल्की-फुल्की कॉमिडी फिल्म होगी। वैस, सिर्फ हिरोइनें ही नहीं, बल्कि भंडारकर फिल्म के लिए हीरो तलाशने में भी जुटे हैं। उन्हें दो हीरोज की तलाश है। इसके बाद अगले साल तक वह फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।"

End of content

No more pages to load