इस साल सुष्मिता भी करेंगी पर्दे पर वापसी

इस साल सुष्मिता भी करेंगी पर्दे पर वापसी
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन कुछ समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद एक बार फिर से पर्दे पर दर्शकों के बीच आने की योजना बना रही हैं। सुष ने आखिरी फिल्म 2010 में आई 'नो प्रोब्लम' में अनिल कपूर के अपोजिट काम किया था। जिसके बाद वह अपनी गोद ली बेटियों रिन्नी और अलीशा के साथ व्यस्त हो गई थी।

लेकिन अब सुष दोबारा से पर्दे पर आएंगी, और उनकी यह फिल्म महिला प्रधान होगी। कहा जा रहा हैं कि उनकी यह फिल्म श्रीदेवी की 'इंग्लिश विंग्लिस' के जैसी होगी। सुष्मिता हाल ही में केरेला में एक सैलून के उद्घघाटन में गई थी। इस मौके पर बाल और मेक-अप विशेषज्ञ अंबिका पिल्लई ने बताया कि वह इसी साल फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं।

अब तक फिल्मों से दूर रहने के बारे में सुष कहती हैं कि कुछ साल मैंने सिर्फ अपने बच्चो को दिए हैं, और इसके लिए मुझे कोई पछतावा नहीं हैं।

End of content

No more pages to load