लगता हैं कि 'मद्रास कैफे' की राशि खन्ना और 'शुद्ध देसी रोमांस' की वाणी कपूर का आपस में कोई न कोई किस्मत कनेक्शन जरुर हैं। तभी तो दोनों न सिर्फ एक दूसरे की रूम मेट हैं, बल्कि दिल्ली से आई भी एक साथ ही हैं और संयोग देखो कि दोनों की फिल्मों की रिलीज़ में भी कोइ ज्यादा ख़ास फर्क नहीं हैं।
राशि खन्ना मुंबई आने के बाद सब से पहले 'टाटा स्काई', 'डोमिनोज पिज़्ज़ा' और 'ऑल्टो 800' जैसे विज्ञापनों में दिखी थी। वहीं वाणी कपूर की शुरुआत यश राज बैनर की तीन फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट से हुई हैं जिनमें से 'शुद्ध देसी रोमांस' उनकी पहली फिल्म हैं।
'मद्रास कैफे' की हीरोइन राशि खान और वाणी कपूर हैं रूममेट्स
-
Wednesday, September 04, 2013


