'बेशरम' के प्रोमोशन की तैयारी में जुटे रणबीर

 'बेशरम' के प्रोमोशन की तैयारी में जुटे रणबीर
अभिनय कश्यप निर्देशित फिल्म 'बेशरम' की शूटिंग तो पूरी हो चुकी हैं, अब बारी आती हैं, फिल्म के प्रोमोशन की। तो इसके लिए अब रणबीर भी अपनी कमर कस चुके हैं। अभी तक तो रणबीर श्रीलंका में अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट्स' की शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन अब वह बॉम्बे वेल्वेट्स' से एक महीने का समय निकल कर मुंबई वापिस आ गए हैं। कहा जा रहा हैं कि यह पूरा महिना वह फिल्म के प्रोमोशन में ही लगाएंगे।

वैसे अब तक रणबीर अपनी इन दोनों फिल्मों 'बेशरम' और 'बॉम्बे वेल्वेट्स' के लिए मुंबई से श्रीलंका और श्रीलंका से मुंबई के ही चक्कर लगाते रहे हैं। क्योंकि बॉम्बे वेल्वेट्स' की श्रीलंका में शूटींग चल रही थी और 'बेशरम' का गाना मुंबई में शूट किया जाना था। खैर अब 'बेशरम' की शूट के बाद प्रोमोशन की बारी हैं। इसके बाद फिल्म 2 अक्टूबर को थियेटर में दर्शकों के बीच होगी।

सूत्रों के अनुसार, "ये रणबीर की अभिनय क्षमता ही हैं, जिसकी बदौलत एक के बाद एक हिट फिल्म दे रहें हैं। फिल्म निर्माता अभिनव कश्यप के लिए उनकी यह फिल्म किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगी।"

रणवीर कपूर के एक दोस्त का कहना है, "अभिनव कश्यप की फिल्म में काम करके उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। अपने बाकी बचे हुए सभी कार्यों को ख़त्म करने के बाद रणबीर फिल्म 'बेशरम' के प्रमोशन के लिए बिलकुल तैयार है।"

End of content

No more pages to load