खूबसूरत चेहरा, मधुबाला जैसी मुस्कान और अभिनय का कभी न ख़त्म होने वाला खजाना एक सफल अभिनेत्री होने के सारे गुण हैं माधुरी दीक्षित में, और इसी की बदौलत वह आज दुनिया भर में किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। आज भी माधुरी के प्रशंसकों की कोई कमी नहीं हैं। लेकिन आज माधुरी के लिए उनके जीवन में महत्त्व के मामले में प्राथमिकताएँ बदल चुकी हैं।
जब तक माधुरी ने एक अभिनेत्री के तौर पर काम किया, तो वह पूरी तरह से इस में डूब गई। अपना सारा ध्यान अपने अभिनय और फिल्मों पर ही रखा और जब डॉक्टर नैने से शादी की तो वह पूरी तरह से अपने परिवार को सँभालने में जुट गई। लेकिन एक बार फिर से वह छोटे और बड़े पर्दे पर अपने चाहने वालों को अपनी झलक दिखा रही हैं।
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक माधुरी अपने जीवन के 28 साल फिल्मों में देने के बाद भला पूरी तरह से पर्दे से दूर कैसे हो सकती हैं। लेकिन आज माधुरी के लिए उनकी पहली प्राथमिकता स्टारडम और बॉलीवुड नहीं बल्कि उनका परिवार हैं।
माधुरी कहती हैं, "'आज मेरे लिए मेरा करियर बाद में और मेरा परिवार पहले आता हैं। लेकिन इंडस्ट्री के लोग और दर्शक आज भी मुझे प्यार करते हैं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मुझे उस बात का घमंड है। मैं तो यही सोचती हूं कि मैं पहले मां-बेटी और पत्नी हूं.., बाद में स्टार।"
इन दिनों वह छोटे पर्दे पर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा-5' में व्यस्त हैं, और बड़े पर्दे पर फिल्म 'गुलाबी गैंग' से वापसी कर रही हैं।
करियर और स्टारडम से पहले आता हैं मेरा परिवार: माधुरी
-
Thursday, September 05, 2013


