कंगना राणावत ने दर्शकों से सीधे तौर पर जुड़ने और उनके साथ संपर्क में रहने के लिए अपनी एक वेबसाईट लांच की हैं। इस बारे में बात करते हुए कंगना कहती हैं, "मैं यह काम पिछले कुछ वक्त से करना चाहती थी। मैं जिस तरह के पेशे में हूं, उसे देखते हुए लोगों से बातचीत करना बहुत महत्वपूर्ण है। मेरे नाम पर कई फर्जी अकाउंट थे और मैं उन सभी का अंत भी करना चाहती थी।"
इस वेबसाइट के माध्यम से कंगना अपने फैन्स को अपने बारे में जानकारी दिया करेंगी।
कंगना कहती हैं, "मैं अपने प्रशंसकों से जुडऩा चाहती हूं और उन्हें अपने काम के बारे में बताना चाहती हूं। जो भी हो रहा है उसके संबंध में मैं उन्हें बताते रहना चाहती हूं।"
अभिनेत्री ने कहा, "पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं यह पहले नहीं कर सकी। इस वेबसाइट के लांच करने के साथ ही मैं पूरी दुनिया में अपने प्रशंसकों से जुडऩा चाहती हूं।"
कंगना ने खुद की साईट की लांच
-
Thursday, September 05, 2013


