करीना कपूर और ऋतिक रोशन की पर्दे पर जोड़ी और पर्दे के बहार की दोस्ती का सभी को पता हैं। ये दोनों जितने अच्छे से पर्दे पर एक साथ काम करते हैं उतने ही अच्छे एक दूसरे के दोस्त भी हैं, और अब 10 सालों के बाद एक दूसरे के साथ फिल्म 'शुद्धि' में फिर से काम करने जा रहे हैं।
हाल ही में, खबर आई थी कि करीना आज कल अपने पुराने सह-अभिनेता और दोस्त के साथ फ़ोन पर खूब बातें कर रही हैं। करीना को ऋतिक के साथ काफी देर तक बातें करते उनकी फिल्म 'गौरी तेरे प्यार में' के दौरान देखा गया था। कहा जा रहा हैं कि करीना और ऋतिक आज कल अपनी नई फिल्म 'शुद्धि' की तैयारी कर रहे हैं।
वैसे करीना की नज़र में ऋतिक सबसे बेहतरीन कलाकारों की श्रेणी में शामिल हैं। वह कहती हैं, "ऋतिक रोशन देश के सर्वश्रेष्ठ कलाकारो में से एक है।"
भारत के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं ऋतिक: करीना
-
Thursday, September 05, 2013


