सुशांत ने इमरान हाशमी को सीरियल किस के मामले में पीछे छोड़ा

सुशांत ने इमरान हाशमी को सीरियल किस के मामले में पीछे छोड़ा
अब तक इमरान हाशमी को बॉलीवुड के सीरियल किसर के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब बॉलीवुड में एक और नया सीरियल किसर आया हैं, जिसने अपनी एक ही फिल्म से इमरान हाशमी का रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिया हैं। इमरान हाशमी ने अपनी अब तक की फिल्मों में इतने सारे किस सीन नहीं दिए होंगे जितने कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक ही फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' में दे दिए हैं।

लगता हैं सुशांत सिंह ने रोमांस के मामले में, अपनी डेब्यू फिल्म 'काई पो चे' की भी कसर निकाल ली हैं। क्योंकि सुशांत की उस फिल्म में न तो कोई नायिका उनके साथ थी और न ही रोमांस था। सुशांत ने अपनी इस फिल्म में 27 किस सीन दिए हैं। इस फिल्म में सुशांत ने परिणिति और वाणी कपूर के साथ रोमांस फरमाया हैं। यह फिल्म 06 सितंबर को यानी कल रिलीज़ होने जा रही हैं।

End of content

No more pages to load