भला कौन होगा, जो सलमान के साथ काम करने का मौका छोड़ेगा? ख़ास कर फिल्म इंडस्ट्री में नवोदित अभिनेत्री। अब सबकी किस्मत तो कैट जैसी नहीं हो सकती ना कि सल्लू मियां के करीब आने का इतनी आसानी से मौका मिल जाए। इसीलिए आज कल नर्गिस फाकरी सलमान के साथ फ़िल्मी पर्दे पर रोमांस फरमाने के लिए साक्षात्कार की अग्नि परीक्षा से गुजर रही हैं। जिनमें से उन्होंने एक परिक्रया तो पूरी कर ली हैं, अब इसके बाद बारी हैं दूसरे राउंड की। अगर इसे भी वह पास कर गई तो नि:संदेह वह अगली फिल्म में सल्लू भाई के साथ रोमांस कर रही होंगी।
जब से नर्गिस की फिल्म 'मद्रास कैफे' ने पर्दे पर सफलता हांसिल की हैं। तभी से उन्हें निर्देशकों ने नोटिस करना शुरू कर दिया हैं। सुनने में आया हैं कि सूरज बडजात्या सलमान खान को लेकर अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। जिसके लिए उन्हें फिल्म की हीरोइन की तलाश थी। हालाँकि पहले इस फिल्म के लिए डायना पेंटी का नाम चर्चा में था। लेकिन डायना के साथ बात बन नहीं पाई।
एक सूत्र का कहना हैं, "फिल्मनिर्माता ने पहले डायना पेंटी से बात की थी, लेकिन बात कुछ बनी नहीं। फिर नरगिस की मद्रास कैफे हिट हो गई और सूरज बड़जात्या को नरगिस की परफॉर्मेंस भा गई। तभी उन्होंने नरगिस को अपने ऑफिस बुला लिया। नरगिस को पूरी स्क्रिप्ट सुनाने के बाद उन्होंने तुरंत ही ऑडिशन का भी अरेंजमेंट भी कर दिया। बता दें कि इस फिल्म के लिए सलमान खान ने अगले साल की डेट दी हैं। सूत्र के मुताबिक अगर नरगिस को यह रोल मिल जाता है, तो रॉकस्टार के बाद उनकी यह बहुत बड़ी फिल्म होगी, वह भी सलमान खान के साथ।"
सलमान के साथ रोमांस के लिए नर्गिस की अग्नि परीक्षा
-
Monday, September 09, 2013


