हालाँकि रणबीर कपूर को, अभिनय विरासत के तौर पर मिला हैं, लेकिन फिर भी ये नहीं कहा जा सकता कि वह सिर्फ अपनी विरासत के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। बल्कि रणबीर में वास्तव में अभिनय का एक ऐसा स्वाभाविक बहाव हैं, जो उन्हें आगे ले जा रहा हैं। जब उन्होंने अपना यह अभिनय फिल्म 'बर्फी' में दिखाया तो लोग उनके अभिनय के कायल हो गये। इतना ही नहीं उनकी इस फिल्म से साऊथ अफ्रीका इंडिया फिल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स (सैफ्टा) भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका।
इस अवार्ड शो में जहाँ 'बर्फी' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म अवार्ड से नवाजा गया, वहीं रणबीर को उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकार का दर्जा मिला। अभिनय के मामले में प्रियंका भी कहाँ पीछे रहने वाली हैं, उन्हें भी इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया।
'बर्फी' के लिए रणबीर को मिला 'बेस्ट एक्टर का अवार्ड'
-
Monday, September 09, 2013


