अब तक लोगों में बड़ी उत्सुकता थी ये जानने कि प्रियंका की 'जंजीर' और परिणिति की 'शुद्ध देसी रोमांस' में से कौन आगे निकलेगी। तो अब ये बात साफ हो चुकी हैं कि छोटी बहन ने अपनी दीदी को पीछे छोड़ ही दिया हैं। आजकल सभी की जुबान पर परिणिति और सुशांत के फ़िल्मी रोमांस के ही चर्चे हैं। 'शुद्ध देसी रोमांस' ने पहले ही दिन 'जंजीर के मुकाबले अच्छा बिजनेस किया।
शुक्रवार को एक साथ रिलीज़ हुई, 'जंजीर' और 'शुद्ध देसी रोमांस' में से 70 करोड़ की लागत वाली फिल्म 'जंजीर' ने जहाँ केवल 3.44 करोड़ का स्कोर किया, वहीं केवल 30 करोड़ के बजट वाली फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' ने 6.45 पर पहुंच गई। फिल्मों के इस कलेक्शन के बारे में प्रसिद्ध व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने जानकारी दी।
यानी फिल्म 'जंजीर' के प्रियंका और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे 'शुद देसी रोमांस' के नए कलाकारों से आगे निकल गये। इसीलिए कहते हैं कि "सफलता की राह में उम्र मायने नहीं रखती और बिजनेस सिर्फ पैसे से नही किया जा सकता।
परिणिति के सामने, फीका पड़ गया प्रियंका का अनुभव
-
Monday, September 09, 2013


