जॉन, आयुष्मान और सुजीत ने फिर पकड़ी फिल्म एक्सप्रेस

जॉन, आयुष्मान और सुजीत ने फिर पकड़ी फिल्म एक्सप्रेस
जॉन अब्राहम, आयुष्मान खुराना और सुजीत सरकार की तिकड़ी लगता हैं, बॉलीवुड में कोई नया इतिहास रचने जा रही हैं। पहले तीनों ने एक साथ विक्की डोनर में काम किया था। जिसमें जॉन अब्राहम निर्माता, आयुष्मान खुराना अभिनेता और सुजीत सरकार निर्देशक थे। फिल्म की लोकप्रियता का सभी को पता ही हैं। इसके बाद तीनों 'मद्रास कैफे' में इकट्ठे हुए जिसमें जॉन अब्राहम अभिनेता और निर्माता, सुजीत सरकार निर्देशक और आयुष्मान खुराना सह-निर्देशक थे। अब तीनों एक बार फिर से एक होने जा रहे हैं।

सुजीत सरकार के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को फिर से जॉन अब्राहम निर्मित करेंगे और आयुष्मान खुराना फिल्म के हीरो होंगे। हालाँकि अभी तक इतनी ही जानकारी हैं कि सुजीत इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसकी बाकी कास्ट और फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ हैं। हाँ इतना जरुर पता हैं कि इस फिल्म में आयुष्मान एक छोटे शहर के लड़के का किरदार प्ले कर रहे हैं जो एक अभिनेता बनना चाहता हैं।

इस बारे में सुजीत सरकार का कहना हैं, "वह अभी इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग लखनऊ और इलाहाबाद में होगी। इस फिल्म का निर्माण जॉन अब्राहम कर रहे हैं, और अभी हम हिरोइन तलाश रहे हैं। फिलहाल आयुष्मान का नाम ही फाइनल हुआ है। वहीं, फिल्म का टाइटल नेम भी फाइनल होना बाकी है और फिल्म की शूटिंग अगले साल तक शुरू हो पाएगी।'

End of content

No more pages to load