शाहरुख खान और करण जौहर हमेशा से ही एक दूसरे के करीब माने जाते रहे हैं। दोनों के बीच जबरदस्त दोस्ती के लिए जाने जाते रहे हैं। शाहरुख खान के साथ अपनी दोस्ती के चलते ही करण कभी भी सलमान के करीब नहीं जा पाए क्योंकि ये दोनों एक दूसरे के कड़े विरोधी हैं। लेकिन अब लगता हैं कि समीकरण बदल चुके हैं और करण ने सलमान से दोस्ती बढाने का फैसला कर ही लिया हैं।
दोनों के बीच की इस दोस्ती का अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा हैं, कि करण ने सलमान की फाइनेंस मैनेजर रेशमा शेट्टी को ही अपना काम भी सौंपा है। यानी अब से रेशमा ही करण की सभी एंडोर्समेंस और दूसरी डील का काम संभालेंगी।
ऐसा ही कुछ संकेत सलमान ने डांस रियल्टी शो 'झलक दिखला जा' के सेट पर भी किया था। सल्लू ने शो में सबके सामने करण से पूछा था कि क्या वजह है कि वे उनके साथ काम नहीं करते। उस वक़्त करण ने इस बात को टालन ही सही समझा था।
शाहरुख को छोड़ करण ने बढाए सलमान की तरफ कदम
-
Monday, September 09, 2013


