फिल्मकार पुनीत मल्होत्रा की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' की कहानी यह समझने की कोशिश है कि दो अलग मकसदों वाले लोग भी साथ में सफल जीवन जी सकते हैं। करन जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को जारी हुआ। 'गोरी तेरे प्यार में' नाच-गाने से भरपूर एक परंपरागत बॉलीवुड फिल्म है। 'एक मैं और एक तू' की जोड़ी इमरान खान व करीना कपूर ने इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म में इमरान के किरदार को जहां पार्टियों में शामिल होना पसंद है, वहीं करीना एक देशभक्त सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो राष्ट्रीय मुद्दों को तरजीह देती हैं।
करीना का दिल जीतने व उनके प्रति अपना प्यार साबित करने के लिए इमरान उन्हें वापस लाने के लिए एक दूरस्थ गांव में जाते हैं। उनकी शरारतें और ऊपटपटांग हरकतें फिल्म में हास्य का रस घोलती हैं।
फिल्म में इमरान जहां आम लड़के नजर आते हैं, वहीं करीना मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर पोशाकों में स्टाइलिश सामाजिक कार्यकर्ता नजर आती हैं।
'गोरी तेरे प्यार में' 22 नवंबर को प्रदर्शित होगी।
'गोरी तेरे प्यार में' का पोस्टर जारी
-
Tuesday, September 10, 2013


