मुझे सिर्फ ग्लैमर डॉल बनकर नहीं रहना: यामी गौतम

मुझे सिर्फ ग्लैमर डॉल बनकर नहीं रहना: यामी गौतम
यामी गौतम ने फिल्म 'विक्की डोनर' से अपना पहला डेब्यू किया था। जिसमे उनके साथ आयुष्मान खुराना थे। इस फिल्म को कई फिल्म फेयर अवार्ड भी मिले। लेकिन उसके बाद से लेकर अभी तक उनकी किसी भी फिल्म की कोई चर्चा सुनाई नहीं दी हैं। इसके बारे में यामि गौतम कहती हैं कि वह सिर्फ ऐसी ही फिल्मों में काम करना चाहती हैं, जिनमें उन्हें याद रखा जाए। मुझे सिर्फ फिल्मों की संख्या नहीं बढानी बल्कि अपना अभिनय क्षमता दिखाना हैं।

'विक्की डोनर' के बाद यामी अब प्रभु देवा के निर्देशन में बन रही फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट काम कर रही हैं। साथ ही इसके अलावा उनकी एक और फिल्म 'अमन की आशा' की भी चर्चा हैं।

यामी कहती हैं, "मेरे पास कई फिल्मों में काम करने के लिये प्रस्ताव आये, लेकिन मैने उनमें काम करने से मना कर दिया। मेरा मकसद अधिक फिल्मों में काम करना नही है"

यामी आगे कहती हैं, "कई फिल्मों के प्रस्ताव ऐसे भी रहे जिनमें विक्की डोनर में निभाए किरदार के जैसे थे। मैं यह नहीं चाहती की एक साल में पांच या छह फिल्में करू और उनमे से केवल एक ही चले । मै गुणवत्तापूर्ण फिल्मों में काम करना चाहती हूं। फिल्मो में मै ऐसा किरदार निभाना चाहती हूं जिससे दर्शको के बीच अपनी पहचान बना सकूं। मैं फिल्मों में महज एक ग्लैमर डॉल बनकर नहीं रहना चाहती।"

End of content

No more pages to load