करीना कपूर और इमरान खान एक साथ अच्छे लगते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं हैं। अब से पहले दोनों ने एक साथ 2012 में आई फिल्म 'एक मैं और एक तू' में काम किया था। फिल्म तो इतनी अच्छी नहीं चली थी, लेकिन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद दोनों फिर से एक साथ फिल्म 'गौरी तेरे प्यार में' में काम कर रहे हैं।
हालाँकि करीना आज सैफु की सफीना बन चुकी हैं। लेकिन करण जौहर अपनी फिल्म 'गौरी तेरे प्यार में' में दोनों की केमिस्ट्री देख कर, दोनों को एक कपल के रूप में देखने की अपनी इच्छा को दबा नहीं सके।
अपनी इस फिल्म के प्रोमोशन के दौरान करण जौहर ने मीडिया पर्सन के सामने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर करीना कपूर और इमरान खान वास्तविक जीवन में जीवन साथी होते तो यह एक बहुत महान जोड़ी होती। वह कहते हैं, "मुझे लगता हैं कि ये दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत और शानदार लगते हैं। मुझे लगता हैं कि इन्हें साथ होना चाहिए था। काश इन दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली होती।
करण की इस टिपण्णी पर करीना ने उलट कर सवाल किया कि "फिर सैफ का क्या होगा?" वहीं इसी मामले में इमरान ने भी कहा कि करीना मुझे मेरी पत्नी "अवंतिका की याद दिलाती हैं।"
करण जौहर की यह फिल्म जिसमें करीना और इमरान ने मुख्य भूमिका निभाई हैं, यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने होगी।
काश! करीना और इमरान की सच में शादी हो गई होती: करण जौहर
-
Wednesday, September 11, 2013


